• Wed. Nov 11th, 2026

दुष्यंत चौटाला ने खाली किया सरकारी आवास, JJP का मुख्यालय यहां खुलेगा

चंडीगढ़ 13 दिसंबर 2024 :  हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद चुनाव में हारे हुए नेताओं से सरकारी फ्लैट खाली कराए जा रहे हैं। इस कड़ी में हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला से जननायक जनता पार्टी का मुख्यालय खाली करवा लिया गया है। सरकार ने जब जजपा को फ्लैट करने के लिए नोटिस भेजा था, तब जजपा ने फ्लैट खाली करने के लिए 3 महीने का समय मांगा था। लेकिन सरकार ने 15 दिन से ज्यादा समय देने से मना कर दिया था। जिसके बाद जजपा को ऑफिस खाली करना पड़ा।  

जानकारी के मुताबिक, जजपा का यह मुख्यालय पिछले 5 सालो से चंडीगढ़ के सेक्टर 3 में  MLA फ्लैट में चल रहा था। उस दौरान यह मुख्यालय दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला के नाम से चल रहा था। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में दुष्यंत और नैना चौटाला सहित जजपा का एक भी प्रत्याशी नहीं जीत पाया था। ऐसा कहा जा रहा है कि JJP का मुख्यालय अब पंचकूला में खुलेगा। यह मुख्यालय पंचकूला के सेक्टर 21 के निजी आवास में खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *