• Sun. Nov 1st, 2026

हरियाणा में सीएंडवी और जेबीटी शिक्षकों के तबादले की तय तारीख घोषित, जानें पूरी जानकारी

चंडीगढ़ 12 नवंबर 2025 : हरियाणा से खबर सामने आ रही है कि प्रदेश में सीएंडवी व जेबीटी शिक्षकों के अंतर जिला व अन्य तबादले 31 मार्च से पहले किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि मॉडल संस्कृति व पीएम श्री स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व विभागीय अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में शिक्षकों की कई मांगों पर सहमति बनी।

जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति 

सिरसा और गुरुग्राम के शिक्षकों के मेडिकल बिलों की अदायगी के मामलों को ऑफलाइन भेजने का आदेश भी जारी किया गया है। जेबीटी शिक्षकों की सेवा नियमावली 2012 में संशोधन का भी आश्वासन दिया गया है। छुट्टियों में लगे प्रशिक्षण शिविरों के बदले प्रतिपूर्ति अवकाश का आदेश तत्काल जारी करने पर भी सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *