• Wed. Apr 29th, 2026

Gurdaspur Shootout : युवक की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा

गुरदासपुर 13 मार्च 2026 : पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए युवक रणजीत सिंह की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि रणजीत सिंह की मौत गोली लगने के कारण हुई थी। दरअसल घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि रणजीत की मौत पुलिस यातना (टॉर्चर) के कारण हुई है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी।

हालांकि अब सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि युवक की मौत गोली लगने से हुई और रिपोर्ट में पुलिस यातना से मौत होने के दावे को खारिज किया गया है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *