• Sun. Nov 8th, 2026

हरिद्वार जाने वालों के लिए खुशखबरी, इस दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

फिरोजपुर 19 जून 2025 : हरिद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। दरअसल, रेलवे ने फिरोजपुर से हरिद्वार के लिए सप्ताह में एक दिन स्पेशल ट्रेन चलाई है। जानकारी के मुताबिक ये ट्रेन हर बुधवार रात को चलेगी। 

बता दें  कि श्रद्धालुओं द्वारा इस ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे देखते हुए आज यह ट्रेन चलाई गई। इस दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस स्पेशल ट्रेन से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर लोगों ने रेलवे द्वारा इस स्पेशल ट्रेन को चलाने के लिए रेल मंत्रालय और रेलवे अधिकारियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *