• Sat. Oct 31st, 2026

Good News: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए बड़ी अपडेट

हरियाणा 7 जनवरी 2025 : हरियाणा में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी सामने आई है। सूबे की नायब सैनी सरकार (Haryana Government) में कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने केंद्रीय प्री- बजट के लिए हुई बैठक में गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए कुछ प्रभावशाली और क्रांतिकारी सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करानी होगी, ताकि वे कृषि में न केवल समृद्धि ला सकें बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी कारगर साबित हो सकें। 

श्याम सिंह राणा ने कहा कि गन्ने की फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों को गन्ना बोने और काटने की आधुनिक मशीनें सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इससे किसानों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और साथ ही समय तथा लागत दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को यदि आधुनिक सुविधाएं मिलती है, तो धान की जगह पर गन्ने की खेती बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। गन्ने की खेती से किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *