• Tue. Sep 1st, 2026

दिलजीत दोसांझ के लाइव शो में फैन ने किया कुछ अनोखा, देख दिलजीत का मज़ेदार रिएक्शन!

21 सितंबर 2024 : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के चलते शो में एक फैन ने ऐसी हरकत कर दी कि सभी दंग रह गए। दरअसल दिलजीत दोसांझ के पेरिस कॉन्सर्ट में एक फैन ने स्टेज पर अपना मोबाइल फोन फेंक दिया जिसके बाद दिलजीत ने न केवल फैन को समझाया बल्कि उसे अपनी जैकेट भी गिफ्ट कर दी।

दरअसल, इस संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक फैन द्वारा अपना फोन दिलजीत दोसांझ की तरफ फैंका जाता है। इसके बाद दिलजीत फैन को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने कहा कि ऐसा मत करो, हमेशा प्यार बांटा करें। दिलजीत ने कहा ऐसे फोन खराब भी हो सकता है। हालांकि, इसके बाद उन्होंने फैन को अपनी जैकेट बतौर गिफ्ट उसे दे दी। पेरिस टूर के समय सिंगर का पटियाला पैक वाला सॉन्ग चल रहा था। तभी एक फैन ने अपना मोबाइल फोन स्टेज पर फेंक दिया,  जिसके बाद दिलजीत फैन को समझाते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed