• Thu. Oct 29th, 2026

CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई, कहा- दीपोत्सव आत्मा और राष्ट्र में नवजागरण का प्रतीक

लखनऊ 20 अक्टूबर 2025 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है।

प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ हृदय भी आलोकित हों, सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही प्रार्थना है। जय जय सियाराम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *