• Sat. Oct 31st, 2026

CM सैनी का रोहतक दौरा रद्द, कैंसर मैमोग्राफी बस और मशीन सेंटर का उद्घाटन था निर्धारित

रोहतक 3 जनवरी 2025 : हरियाणा के सीएम नायब सैनी का रोहतक दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह आज गांव खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। सीएम का रोहतक दौरा क्यों रद्द हुआ, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई थी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया था। सांपला के उपमंडल मजिस्ट्रेट सुभाष चंद्र मुख्यमंत्री के काफिले के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट व ओवरऑल इंचार्ज बनाए गए थे। साथ ही खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड के कार्यक्रम स्थलों पर सांपला के नायब तहसीलदार जितेंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *