• Sat. Nov 7th, 2026

डबवाली में CM सैनी ने यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, खुद भी दौड़े

सिरसा 24 अगस्त 2025 : डबवाली में आयोजित यूथ मैराथन में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में भाग लिया और युवाओं को प्रेरित किया। सीएम सैनी खुद भी यूथ मैराथन में खुद दौड़ लगाई है। इस मौके पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का आयोजन युवाओं को स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक जागरूकता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था। बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने इस मैराथन में भाग लिया और अपनी सक्रिय भागीदारी दिखायी। इस कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति हमारी युवा पीढ़ी है। इस तरह के आयोजन न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी उत्पन्न करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि न केवल नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूत करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि प्रदेश में विकास और समाज की भलाई के लिए गंभीर कदम उठाए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा समाज और परिवार के लिए नुकसानदायक है, और इसके खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, यह दिखाता है कि राज्य सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। इसके अलावा, डबवाली को जिला बनाने की बात और विधानसभा सत्र में प्रदेश हित के बिल लाने का वादा भी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में पुलिस गति से काम कर रही है, कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *