• Sun. Nov 8th, 2026

भाभी कमल कौर जिंदा हैं! वायरल वीडियो ने उड़ाई सच्चाई की परतें

पंजाब 18 जून 2025 :  बठिंडा की आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में बीती 12 जून को कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की लाश मिलने के बाद पूरे पंजाब में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने अमृतपाल महिरों के दो साथियों को इस मामले में गिरफ्तार किया। बाद में यह खबर आई कि अमृतपाल महिरों देश छोड़कर दुबई भाग गया।

अब इस घटना के बाद भाभी कमल कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खुद कमल कौर नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि “कमल कौर मरी नहीं है, अभी तक जिंदा है।” आगे कहती हैं, “जब मैंने फोन चलाया और नेट ऑन किया तो देखा कि मुझे ज़िंदा जी मार दिया गया। कौन है ये जिसने ऐसा किया? मैं अस्पताल में एडमिट थी और अपनी मौत की खबर खुद देख रही थी।” उन्होंने यह भी कहा कि “इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर दो, ये खबर झूठी थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *