• Sun. May 10th, 2026

नागपुर-दोहा फ्लाइट सेवा फिर शुरू, बढ़े किराए से बढ़ी चिंता

नागपूर 10 मई 2026 कतार एअरवेजने दोहा-नागपूर-दोहा विमानसेवा २१ मेपासून पुन्हा सुरू करण्याची घोषणा केली आहे. ही विमानसेवा आठवड्यातून चार दिवस उपलब्ध असेल.

नागपुर: कतर एयरवेज ने 21 मई से दोहा-नागपुर-दोहा फ्लाइट सेवा दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। यह सेवा सप्ताह में चार दिन — मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहले यह सेवा हफ्ते में पांच दिन उपलब्ध थी, लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते कतर एयरवेज और एयर अरेबिया ने अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर दी थीं। अब सेवा फिर शुरू होने से नागपुर और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस फ्लाइट सेवा का सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों, छात्रों और खाड़ी देशों में काम करने वाले लोगों को होगा। साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जाने वाले यात्रियों के लिए भी दोहा के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। अब अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए मुंबई या दिल्ली जाने की जरूरत कम हो जाएगी।

हालांकि, फ्लाइट सेवा शुरू होने के साथ ही यात्रियों को महंगे टिकटों का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक, मध्य एशिया में संकट और विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई किराए में 25 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। खासतौर पर नागपुर-दोहा और नागपुर-शारजाह रूट पर टिकट दरें करीब 35 फीसदी तक महंगी हो गई हैं।

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAAI) की नागपुर शाखा के मानद सचिव राजू अकोलकर ने बताया कि सेवा दोबारा शुरू होने से यात्रियों की परेशानी कम होगी और लोग पहले से ही टिकट बुकिंग के लिए पूछताछ कर रहे हैं।

इसके साथ ही नागपुर से सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड जैसे पूर्वी देशों के लिए भी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की मांग तेज हो गई है। ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि नागपुर को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि एयरपोर्ट विस्तार के बाद यहां और अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को आकर्षित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *