• Wed. Jan 28th, 2026

BJP में एंट्री के बाद रणजीत सिंह गिल पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ 2 अगस्त 2025 गिल्को ग्रुप ऑफ कंपनीज के एम.डी. और कल भाजपा में शामिल हुए पूर्व अकाली नेता रंजीत सिंह गिल के घर पर विजिलेंस ने छापामारी की गई है। पंजाब विजिलेंस की एक टीम ने रंजीत सिंह गिल के चंडीगढ़ स्थित घर पर छापा मारा है

गौरतलब है कि रंजीत सिंह गिल कल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि खरड़ से अकाली दल के पूर्व हलका प्रभारी रंजीत सिंह गिल ने पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखकर पार्टी को अलविदा कह दिया था। गौरतलब है कि रंजीत सिंह गिल गिल्को के मालिक हैं और 2017 और 2022 में खरड़ से चुनाव लड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *