• Sun. Mar 15th, 2026

लुधियाना में पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चौंकाने वाला मामला

लुधियाना 18 जून 2025 थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 4 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने और आर्म्स एक्ट अधीन मामला दर्ज किया है। उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार की शाम को उन्होंने नाकाबंदी की हुई थी और इसी दौरान एक काले रंग की क्रेटा कार को रोकने की कोशिश की गई। उक्त कार चालक ने कार को तेज गति से भागा लिया और रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारते हुए बहादुरके रोड पर पहुंच गए। 

इसी दौरान कार चालक लव गिल ने पुलिस कर्मचारियों के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी आरोपियों पर गोली चलाई जिसके बाद आरोपी अपनी कार को छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *