• Thu. Oct 22nd, 2026

पंजाबियों के पास 7 दिन, न किया ये काम तो नुकसान

जालंधर 25 दिसंबर 2024 : नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर मैडम सुमनदीप कौर ने प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की रिकवरी बाबत एक बैठक ली। इस दौरान सुपरिंटैंडैंट महीप सरीन, राजीव ऋषि और भूपेंद्र सिंह के अलावा सभी इंस्पैक्टर्स मौजूद रहे। मैडम सुमनदीप कौर ने बताया कि इस साल का प्रॉपर्टी टैक्स 31 दिसम्बर तक बिना ब्याज और पैनल्टी जमा हो सकेगा जबकि 31 दिसम्बर के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 10 प्रतिशत पैनल्टी देनी पड़ेगी।

उन्होंने विभाग से संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए कि इस बाबत व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना पैनल्टी अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकें । उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 36 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स निगम खजाने में जमा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *