• Thu. Oct 22nd, 2026

माता वैष्णो देवी यात्रियों के लिए जरूरी खबर

पंजाब 25 दिसंबर 2024 : माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, प्रस्तावित कटड़ा-सांझी छत रोपवे प्रोजैक्ट के मामले को लेकर जिला प्रशासन के साथ श्री वैष्णो देवी संघर्ष समिति की हुई बैठक बेनतीजा रही,  जिसके बाद संघर्ष समिति ने बुधवार से 72 घंटे के लिए हड़ताल करने का ऐलान कर दिया।

ऐसे में कटड़ा सहित वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सभी निजी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर यात्रा मार्ग सहित आधार  शिविर कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सौजन्य से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जारी सुविधाएं निरंतर जारी रहेंगी। सी.ई.ओ. श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मां भगवती के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को हर उचित सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *