• Fri. Oct 30th, 2026

हरियाणा में 11 नए जिले बनेंगे? कमेटी ने 62 प्रस्ताव CM को सौंपे

हरियाणा 10 दिसंबर 2025 : हरियाणा में नए जिलों को लेकर चंडीगढ़ में बैठक हुई, जिसमें 11 जगहों असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पटौदी, पिहोवा, हांसी, बरवाला, सफीदों, गोहाना और डबवाली को नया जिला बनाने पर चर्चा हुई।  बैठक में नए जिले ही नहीं, बल्कि संभावित सब-डिविजन, तहसील और उप-तहसील के प्रस्तावों को भी विस्तार से देखा गया। 

बताया जा रहा है कि कमेटी ने 62 प्रस्तावों की रिपोर्ट तैयार कर सीएम सैनी को भेज दी है। सरकार को यह फैसला नए साल के शुरु होने से पहले लेना होगा, क्योंकि जनगणना शुरू होने से पहले सीमा बदलने की यही आखिरी तिथि है। नए जिले बनाने के लिए 125-200 गांव, 4 लाख से ज्यादा आबादी और 80 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र वाला मानक रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *