• Tue. Oct 27th, 2026

UP: 4 लाख की घूस लेते इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, आरोपियों को बचाने के लिए मांग रहा था रिश्वत

गाजियाबाद 21 नवंबर 2025 : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में विवेचना सेल का इंस्पेक्टर रमेश सिंह सिधु 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच के परिसर से उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस कमिश्नर की टीम ने ट्रैप लगाकर उसे पकड़ा। बता दें कि इंस्पेक्टर पर हाई प्रोफाइल साढ़े 3 करोड़ की कफ सिरप पकड़े जाने के मामले में घूसखोरी का आरोप है। पुलिस रिश्वत देने वाले की भी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। 

जमानती को राहत देने के एवज में मांगी रिश्वत
मेरठ रोड से 3 नवंबर को पकड़ी गई साढ़े 3 करोड़ रुपये की कफ सिरप के मामले में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक ने जमानती को राहत देने की एवज में चार लाख रुपये की रिश्वत ली है। 

कार से रिश्वत की राशि बरामद
बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर की टीम ने पहले एक फुल प्रूफ प्लान बनाया और ट्रैप लगाकर घूसखोर इंस्पेक्टर रमेश सिंह सिंधु को अरेस्ट कर लिया। बृहस्पतिवार की देर रात क्राइम ब्रांच के परिसर में टीम ने निरीक्षक की तलाशी ली और उसके कार से रिश्वत के चार लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के निर्देशन में एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *