• Tue. Oct 6th, 2026

अमेरिका से आई दुखद खबर! पंजाबी युवक की अचानक मौ/त, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

टांडा उड़मुड़ 05 जुलाई 2026 : अमेरिका में गांव रड़ा निवासी एक युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलजीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय कुलजीत सिंह पिछले 13 वर्षों से अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ अमेरिका के क्लीवलैंड (ओहियो) में रह रहा था।

मृतक के चाचा समाजसेवी बलविंदर सिंह राणा ने बताया कि अमेरिका के समयानुसार शाम के समय कुलजीत सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार में कहीं जा रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक सिग्नल पर कार रुकी हुई थी कि अचानक उसे ब्रेन हैमरेज हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *