चंडीगढ़ 15 अगस्त 2026 : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी की ओर से ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान का दूसरा चरण 25 अगस्त के बाद शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, अभियान के दूसरे चरण को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मंजूरी के बाद ही शुरू किया जाएगा।
पंजाब कांग्रेस 25 अगस्त के बाद एक बार फिर दूसरे चरण के बूथ अभियान को शुरू करने की तैयारी में है। पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए यह अभियान अहम माना जा रहा है। हालांकि, अभियान की औपचारिक शुरुआत को लेकर कांग्रेस नेतृत्व अभी राहुल गांधी की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।
पार्टी की रणनीति के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठन की स्थिति की समीक्षा और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयारियों पर जोर दिया जा सकता है। राहुल गांधी की मंजूरी मिलने के बाद अभियान की तारीख और आगे की रणनीति को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
