• Wed. Aug 19th, 2026

जनगणना में सवालों की पद्धति त्रुटिपूर्ण रखी गई, कोई निहित उद्देश्य है: कांग्रेस

19 अगस्त 2026 : कांग्रेस ने जनगणना में जाति संबंधी सवाल पूछे जाने की पद्धति को लेकर सवाल उठाते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि यह जानबूझकर त्रुटिपूर्ण रखी गई है और जिस तरह से सूक्ष्म सवाल पूछे जा रहे हैं उससे पता चलता है कि इस कवायद के पीछे कोई निहित उद्देश्य है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जनगणना-2027 में जाति के बारे में सवाल पूछने की पद्धति ”जानबूझकर त्रुटिपूर्ण” रखी गई है। उन्होंने दावा किया कि धर्म, जन्मतिथि तथा माता-पिता के जन्मस्थान से जुड़े सूक्ष्म सवाल पहले कभी नहीं पूछे गए हैं। रमेश ने कहा कि जनगणना गोपनीय होती है और इसीलिए इन प्रावधानों को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि ”स्पष्ट रूप से जनगणना-2027 का कोई गहरा निहित उद्देश्य है।” रमेश ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस जनगणना में जाति की गणना के विचार को ही दफन कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *