• Thu. Oct 29th, 2026

सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी का अंतिम संस्कार, कई दिग्गज पहुंचे

जालंधर 03 अप्रैल 2025 : मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेश्मा का गत दिन जालंधर के अस्पताल में निधन हो गया, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि हंस राज हंस की पत्नी रेश्मा (उम्र 60 साल) पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज टैगोर अस्पताल में चल रहा था। दिल की रोग होने के कारण उनके स्टंट भी पड़ा था। 

आज उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सफीपुर में श्मशानघाट में किया जा रहा है। परिवार की इस दुख की घड़ी में राजनीतिज्ञ व गायक उनके घर पर पहुंचे। वहीं इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने शिखर धवन, कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह, गायक मास्टर सलीम व कई दिग्गज लोग भी उनके घर पर पहुंचे और हंस राज हंस से दुख व्यक्त किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *