• Mon. Nov 9th, 2026

बेटी की शादी का कार्ड बांटने गया परिवार, वापस लौटा तो उड़े होश

जालंधर 06 मार्च 2025 : बस्ती दानिशमदां के न्यू रसीला नगर में एक शादी वाले घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिस समय चोरी हुई उस समय परिवार शादी के कार्ड बांटने के लिए गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया और थाना 5 की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।

जानकारी के मुताबिक नरिंदर कौर पत्नी जसवंत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 21 मार्च को होने वाली है। इस सिलसिले में वह बीते दिन घर से बाहर कार्ड बांटने गई थी और बाकी पारिवारिक सदस्य रिश्तेदार के घर गए थे। आज घर वापस आने पर देखा चोर घर का दरवाजा तोड़ कर भीतर दाखिल हुए और घर से सोने की चेन तथा टॉपस सहित अन्य सामान ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *