• Mon. Oct 26th, 2026

नशे में धुत चालक ने तेज रफ्तार ट्रक से मचाई दहशत

जालंधर 17 मार्च 2025 : शराब पीकर वाहन न चलाए इससे आपकी जिंदगी के साथ किसी दूसरे की भी जिंदगी खतरे में पड़ सकती, लेकिन फिर भी कुछ चालक शराब पीकर गाड़ियां चलाते है। ऐसे ही एक मामला वर्कशाप चौक के पास देखने को मिला जब शराबी हालत में ट्रक चला रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोका। पहले तो शराबी चालक पंजाबी गायक चमकीले के गाने सुनाने शुरू कर दिए।

ए.एस.आई. तरसेम सिंह ने एल्कोमीटर मीटर जब उसके मुंह में लगाकर पाइप में फूंक मारने को कहा तो शराबी मजाकिया ढंग में बातें करने लगा और उक्त बातें सुनकर पुलिस वाले भी हंसने लगे। आखिरकार शराबी का पुलिस वालों ने चालान काट दिया। इसके बाद उसके जानकारों को मौके पर बुलाकर उन्हें ट्रक सौंपा गया। ए.एस.आई तरसेम सिंह ने लोगों से अपील की कि शराब पीने के बाद वाहन न चलाए, क्योंकि इस कारण काफी हादसे होते हैं। ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *