• Thu. Nov 12th, 2026

स्कूल बैग से मिली हैरान करने वाली चीज, सबके उड़े होश!

खमाणों 19 नवम्बर 2024 : जटाना के हाई स्कूल से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र के बैग में से किताबों की जगह एयरगन निकली, जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में स्कूल प्रभारी दविंदर कौर को बार-बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

इस बारे में शिक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि एक छात्र के बैग से हथियार मिला है। इसके बाद गांवों के मोहतवारों को मौके पर बुलाया गया, जिन्हें साथ लेकर खमाणों पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह से मुलाकात की गई, जिसके बाद ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने राहत की सांस ली। बता दें कि जैसे ही शिक्षकों ने छात्रों से एयरगन के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पास के गांव फरोर में रहने वाला दोस्त एयरगन यूपी से खरीद कर लाया था। सूत्रों के मुताबिक, छात्र ने अपने सोशल अकाउंट पर भी एयरगन के साथ फोटो भी अपलोड की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *