• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में शर्मनाक घटना! बेटी की लव मैरिज का बदला लेने के लिए पिता और चाचा ने की वारदात

10 अगस्त 2024 : लुधियाना से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक लड़की द्वारा अपनी पसंद के लड़के से लव मैरिज करने का बदला लेने के लिए लड़की के पिता और चाचा ने लड़के की बहन के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता के भाई ने एक लड़की से लव मैरिज की थी। जब लड़की के पिता और चाचा लड़की की तलाश में आए, तो उन्होंने अपने कथित अपमान का बदला लेने के लिए लड़के की बहन से गैंगरेप किया। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता रविंदर सिंह, चाचा वरिंदर सिंह, संतोख सिंह और अमन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *