• Sun. May 17th, 2026

स्कूल की शर्मनाक हरकत! मासूम की उल्टी के बाद मां से साफ करवाया फर्श, हंगामे पर मांगी माफी

 17 मई 2026 : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची के उल्टी करने पर उसकी मां से फर्श साफ करवाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बच्ची की मां प्रियंका शर्मा ने बताया कि बालाजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली उनकी 3 वर्षीय बेटी की 8 मई को तबीयत खराब हुई और उल्टी होने लगी। शर्मा ने कहा कि स्कूल ने इलाज की व्यवस्था करने के बजाय बेटी को 2 घंटे तक उसी हालत में रखा, उन्हें बुलाकर फर्श साफ करवाया और दाखिला रद्द करने की धमकी भी दी। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला तब सामने आया जब घटना की सूचना मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर स्कूल प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने गोविंद नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक को लिखित माफीनामा सौंपा है। अधिकारियों के अनुसार उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने और स्कूल में पेयजल व सफाई की बेहतर व्यवस्था का आश्वासन दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *