पंजाब 22 अप्रैल 2026 : पंजाब के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और आसमान से आग बरस रही है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं मौसम विभाग द्वारा हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के मोहाली, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में कई इलाकों में लू का अधिक असर दिख सकता है।
वहीं अगले 5 दिन पंजाब में बारिश के आसार नहीं है और मौसम सूखा रहेगा। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। पंजाब के सबसे गर्म शहरों में बठिंडा और फरीदकोट शामिल हैं यहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस किया गया है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
