• Wed. Nov 11th, 2026

ट्रेन की चपेट में आकर रिटायर्ड फौजी की मौत, क्लर्क के पद पर थे कार्यरत

करनाल 30 जनवरी 2025 : करनाल रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। जहां एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड फौजी कृष्ण लाल की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति इस समय जज के पास क्लर्क के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा था।

थाना जीआरपी के जांच कर्मचारी सुशील कुमार ने बताया कि सुबह के समय शाने पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी हुई थी। जैसे ही सवारी ट्रेन में से उतरने लगी तभी एक सवारी गलत साइड से उतरकर लाइन पार करने लगा। तभी दूसरी तरफ से शताब्दी एक्सप्रेस आ रही थी। उस दौरान ट्रेन ने हॉर्न भी बजाए लेकिन व्यक्ति को सुनाई नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति भी घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति अपने साथियों के साथ श्री हरमिंदर साहब माथा टेकने जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *