• Mon. Aug 3rd, 2026

झगड़ा सुलझाना पड़ा महंगा, युवक ने लगाई इंसाफ की गुहार

पंजाब 25 मार्च 2025 युवक को झगड़ा सुलझाना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार झगड़ा सुलझाने गए युवक को लोगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनगढ़ के रहने वाले युवक दविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने काम से बाजार जा रहा था। इस दौरान उसे रास्ते में झगड़ा होता दिखाई दिया। यहां जब उसने झगड़ा सुलझाने का कोशिश की तो भीड़ ने उसे ही पीटना शुरू कर दिया। इस कारण उसे गंभीर चोटें लगी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस मामले में पीड़ित ने इंसाफ की मांग की है। इस संबंध में पुसिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *