• Fri. Apr 17th, 2026

तेज गर्मी में राहत, CSMT-पनवेल रूट पर नई एसी लोकल ट्रेन शुरू

17 अप्रैल 2026 : मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में तेज गर्मी और लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अलग-अलग क्षेत्रों में तापमान में काफी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

कोंकण में 15–17 अप्रैल, मध्य महाराष्ट्र में 15–18 अप्रैल, मराठवाड़ा में 16–18 अप्रैल और विदर्भ में 15–19 अप्रैल के बीच गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। लोगों को ज्यादा पानी, ओआरएस और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

इस बीच, मालेगांव में तापमान 43.4°C तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 मार्च से 13 अप्रैल के बीच 15 लोगों को हीट स्ट्रोक हुआ, जबकि 89 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई है, जिनमें से सभी मामले मुंबई क्षेत्र के हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी से दिल पर दबाव बढ़ता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।

डॉक्टरों ने खासकर हृदय रोग, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर, त्वचा और आंखों की समस्याएं भी बढ़ रही हैं।

इसके अलावा, खराब खान-पान के चलते पेट दर्द, डायरिया, वायरल बुखार और त्वचा रोग के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *