• Sun. Aug 9th, 2026

आज घर से निकलने से पहले पढ़ें, इन रास्तों का रूट प्लान जारी

चंडीगढ़/बठिंडा 11 मार्च 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार को पंजाब के दौरे पर हैं। वह सबसे पहले बठिंडा में एम्स और केंद्रीय विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मोहाली के सेक्टर-81 स्थित आई.एस.बी. में होने वाले प्रोग्राम नागरिक सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाग लेंगी। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री मंगलवार को राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही नागरिक सम्मान कार्यक्रम को लेकर डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर और एस.एस.पी. दीपक पारीक व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों का मार्ग डायवर्ट किया है। एस.एस.पी. दीपक पारीक ने बताया कि कार्यक्रम स्थल व शहर में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। सुरक्षा कारणों से कुछ रूटों में भी बदलाव किया गया है ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर मोहाली के 5 किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है।

चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के कारण चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। लोगों को आज यात्रा के लिए निम्नलिखित रूटों का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि जो भी  वी.आई.पी. रूट कारण उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
पटियाला से चंडीगढ़
पटियाला-राजपुरा-बनूड़-लांडरां-गोदरेज चौक-मदनपुरा चौक
पटियाला-राजपुरा-बनूड़-छत की लाइटां-जीरकपुर-चंडीगढ़
जीरकपुर से खरड़ तक
जीरकपुर-छत की लाइटां-एयरपोर्ट चौक-लांडरां बनूड़ रोड-खरड़
खरड़ से जीरकपुर
खरड़-एयरपोर्ट रोड-CP67-निप्पर-चंडीगढ़

चंडीगढ़ की इन सड़कों पर रहें सावधान

प्रातः 8:45 से 10:00 बजे तक
सरोवर मार्ग: हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8) से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34)
दक्षिणी रूट: न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक
शाम 4:30 से 5:45 तक
सरोवर मार्ग: हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8) से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34)
दक्षिणी मार्ग: न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) से ट्रिब्यून चौक तक

 पी.यू. कन्वोकेशन में एक घंटे के लिए पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पंजाब विश्वविद्यालय (पी.यू.) में आयोजित होने वाले कन्वोकेशन समारोह में सीमित समय के लिए कैंपस पहुंचेगीं। वह कैंपस में  लगभग एक घंटे तक ठहरेंगी। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी तथा कन्वोकेशन समारोह में स्वर्ण पदक विजेताओं के साथ फोटो खिंचवाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, यह पुष्टि हो गई है कि हरियाणा के राज्यपाल कन्वोकेशन समारोह में शामिल नहीं होंगे। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 10 बजे कैंपस पहुंचेंगी। हालांकि, कन्वोकेशन समारोह में अभी एक दिन बाकी है। इसलिए, शेड्यूल में परिवर्तन हो सकता है। कन्वोकेशन समारोह में पी. यू के संकाय सदस्य, डीन और अन्य गैर-शिक्षण कर्मचारी ड्यूटी पर रहता है। विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रमुख विक्रम सिंह द्वारा 11 और 12 मार्च को कैंपस में एंट्री के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed