• Fri. Jul 31st, 2026

हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

हिसार 23 जुलाई 2025 हरियाणा में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ी है। हरियाणा में मानसून टर्फ पहुंचने से कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 23, 27 और 28 जुलाई को लेकर तेज बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। आज के लिए मौसम विभाग ने सभी 22 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश के कारण तापमान में कमी बनी हुई है। दोपहर का तापमान 26.6 से 36.6 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सैल्सियस कम था। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों अनुसार शाम 5 बजे तक अम्बाला में 18.1, हिसार में 5, करनाल में 2.8, फरीदाबाद में 0.5, कौल कैथल में 1.0, महेन्द्रगढ़ में 12.0, सोनीपत में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भिवानी व सिरसा में मामूली बूंदाबांदी हुई। रात्रि को हरियाणा के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से लगातार बंगाल की खाड़ी की मौसम प्रणालीयों द्वारा लगातार मानसून टर्फ राजस्थान पर बनीं हुई थीं। जैसे ही उन मौसम प्रणालियों का असर समाप्त हुआ मानसून टर्फ हरियाणा के उत्तरी हिस्सों मैं यानी तराई क्षेत्रों में पहुंच गई, जिससे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। अलसुबह एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने से मानसून टर्फ हरियाणा एन.सी. आर. दिल्ली पर एक बार फिर से पहुंच गई है जिसकी वजह से हरियाणा में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधिर्या दर्ज की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed