• Sun. Nov 1st, 2026

PWD का JE 70 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, इमान बेचा चंद पैसों में

रोहतक 24 अप्रैल 2025 : हरियाणा के रोहतक में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जेई ने ठेकेदार से पेमेंट का एमबी में इंद्राज करने की एवज में एक लाख रुपए की डिमांड की थी। बाद में मामला 70 हजार रुपए में तय हुआ था, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने एंटी करप्शन ब्यूरो को की।। एसीबी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना तैयार की।

 
योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी जेई प्रदीप कुमार को शीला बाईपास चौक पर बुलाया। जैसे ही आरोपी प्रदीप ने रिश्वत के 70 हजार रुपए लिए, एसीबी की टीम ने आरोपी प्रदीप को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने आरोपी के खिलाफ एसीबी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
 
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने गांव खिड़वाली में पुलिया बनाने का ठेका ले रखा था, जिसका कार्य करीब 3 लाख रुपए में पूरा किया। इस कार्य की पेमेंट लेने के लिए जेई को बिल बनाकर एमबी में इंद्राज करना होता है। इसी की एवज में जेई उससे रिश्वत की मांग कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *