• Sat. Aug 1st, 2026

Canada में पंजाबी युवक की सरेआम हत्या, इलाके में सनसनी

पक्खोवाल 10 जून 2025 लुधियाना जिले के अधीन आते गांव जंड के 41 वर्षीय युवक की कनाडा में अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। मृतक के ताया के बेटे भरपूर सिंह ने बताया कि इंद्रपाल सिंह बंसल पुत्र गुरमेल सिंह दो बहनों का भाई था। वह 2022 में कनाडा गया था। 

भरपूर सिंह ने बताया कि इंद्रपाल एडमिंटन में एक कंपनी के लिए टैक्सी चलाता था। बीते दिन इंद्रपाल टैक्सी से घर आ रहा था तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed