• Wed. Apr 15th, 2026

Indian Premier League के दौरान पंजाब का युवक मुसीबत में फंसा, गई जान

फाजिल्का 15 अप्रैल 2026 : फाजिल्का के रेगर चौंक के नजदीक रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालातों मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते पंकज की इलाज दौरान मौत हो गई । लेकिन आज उसके कमरे से मिले नोट ने मामले में नया मोड़ लाकर खड़ा कर दिया है । जिससे परिवार को पता चला कि पंकज ने आत्महत्या की है । परिवार का कहना है कि आईपीएल क्रिकेट सट्टे की वजह से पंकज की मौत हुई है जिसके लिए कुछ लोग उसे पैसे के लेनदेन को लेकर परेशान कर रहे थे और इसी परेशानी के चलते उसके द्वारा जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया गया। फिलहाल इस मामले की शिकायत पुलिस को करते हुए इंसाफ की मांग की जा रही है । 

जानकारी देते हुए मृतक पंकज की पत्नी रिशु ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पति पंकज की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी । उन्हें लगा कि उसे फूड प्वाइजनिंग हुई है । जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इसके बाद उसे निजी अस्पताल फिर इलाज के लिए बठिंडा ले गए । कल वह अपने बेडरूम में गई थी कि जहां इसके पति सोते थे । उस पिल्लों को उसने अपने गले लगाया कि नीचे से उसे एक नोट मिला है जिससे उन्हें पता चला कि उसके पति ने आत्महत्या की है जो क्रिकेट सट्टे के मक्कड़ जाल में फंस गया था और उसने कई लोगों के पैसे देने थे जिसके चलते उसने ये कदम उठा लिया। 

महिला ने बताया कि अक्सर उसका पति फोन पर अपने दोस्तों को कहता होता था कि क्रिकेट टीम पर उसने कोई पैसा नहीं लगाना। उसका पति इससे इंकार करता होता था । लेकिन उसके पति से उसकी आई डी मांगी जा रही थी। महिला के मुताबिक सुसाइड नोट में उसके पति ने लिखा कि मैं मानसिक स्तर पर परेशान हो चुका हूं । इसका कारण आईपीएल पर लगाने वाले वो लोग जो उसे धक्के के साथ इस पर लगा रहे थे। साथ ही ये भी लिखा गया कि उसके परिवार को परेशान न किया जाए। उसने कहा कि वह उक्त लोगों को जानती है जिसमें उनके द्वारा पुलिस प्रशासन से मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है। महिला ने कहा कि उसकी लव मैरिज हुई थी और शादी को 6 वर्ष हुए है । उसका बेटा रोजाना पूछता है कि उसके पापा कब आएंगे ।

मृतक पंकज के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि उसका एक लड़का बठिंडा रहता है तो दूसरा पंकज फाजिल्का रहता था जिसे वह मिलने के लिए आते थे । उसे परेशान देख कई बार उससे पूछते थे लेकिन पंकज ने कभी उन्हें बताया नहीं। अब उसका अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा तो उसे बठिंडा लेजाया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि डाक्टरों द्वारा उन्हें कहा गया कि पंकज ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया है लेकिन उसकी मौत के बाद अब उन्हें पता चला है कि पंकज ने आत्महत्या की है। उसके दोस्त जो उनके यहां आते जाते थे । उन्होंने ही उसे मानसिक स्तर पर परेशान कर उसकी जान ले ली जिसमें पुलिस से कार्यवाही की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *