• Sun. Sep 20th, 2026

पंजाब में 27 दिसंबर को छुट्टी, कॉलेज और दफ्तर बंद

चंडीगढ़ 24 दिसंबर 2024 : पंजाब में छुट्टी का ऐलान हुआ है। दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने शुक्रवार 27 दिसंबर को छुट्टी की घोषणा कर दी है। 

पंजाब यूनिवर्सिटी ने सूचित किया है कि पंजाब राज्य में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के कार्यालय/संस्थान/क्षेत्रीय केंद्र/ग्रामीण केंद्र/ कांस्टीट्यूएंट कॉलेज/ एफिलिएटेड कॉलेज शुक्रवार, 27 दिसंबर को बंद रहेंगे। यह छुट्टी ‘शहीदी सभा श्री फतेहगढ़ साहिब’ के संबंध में की गई है। हालांकि, सभी बैठकें और परीक्षाएँ पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *