पंजाब 16 अप्रैल 2026 : पंजाब में मौसम में बदलाव अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा देखने को मिला है। पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम को लेकर ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम फिर बदलने वाला है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ रही है, लेकिन नए अनुमान के मुताबिक, 17 और 18 अप्रैल को फिर से ठंड का एहसास होगा। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ सकता है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताते हुए पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब और बठिंडा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 3 दिनों तक 30 से 40 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिलेगी। खासकर उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी में यह बारिश राहत देने वाली साबित हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले साल की तरह इस साल भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
आज के लिए इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग में पंजाब में आज भी कई जिलों बारिश की संभावना जताई है। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकत है। आज से कई जगहों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, आज दिन में तेज हवाएं चलने के साथ ही शाम हो कई जिलों में बादल छा जाएंगे और अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट में बारिश हो सकती है।
