• Fri. Jul 31st, 2026

पंजाब: सरकारी कर्मियों को पंजाब सरकार के सख्त निर्देश, करना होगा यह काम

27 अक्टूबर 2024 : वित्तीय कमिश्नरेट सचिवालय, पंजाब सरकार ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को दफ्तरी समय के बाद मोबाइल फोन बंद न करने का निर्देश जारी किया है। यह आदेश सभी ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी के अधिकारियों/कर्मचारियों पर लागू होता है।

दरअसल वित्तीय कमिशनरेट सचिवालय के ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी/कर्मचारी दफ्तरी समय के बाद या छुट्टी वाले दिन अपने मोबाइल फोन बंद कर देते हैं या फोन रिसीव नहीं करते, जिससे जरूरी काम के लिए उनसे संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे दफ्तरी समय के बाद या छुट्टी वाले दिन कभी भी अपने मोबाइल फोन बंद न करें और दफ्तरी फोन रिसीव करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed