• Wed. Apr 29th, 2026

पंजाब: यात्रियों से भरी बस का बड़ा हादसा, मची चीख-पुकार

पंजाब 29 नवम्बर 2024  मोगा जालंधर नेशनल हाईवे पर स्थानीय शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी स्थित गांव कमाल  में आज तड़के यात्रियों से भरी सरकारी बस और पिकअप की टक्कर के कारण भयानक हादसा हो गया। 

टक्कर के बाद बस सड़क से कई फीट नीचे खेतों में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो की यह बस जालंधर से आ रही थी और गांव कमाल के पास यह हादसा हो गया। बस में बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं, कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *