• Sat. Aug 1st, 2026

पंजाब: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

26 अक्टूबर 2024 : मुंबई क्राइम ब्रांच की आज पंजाब के लुधियाना में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। बताया जा रहा है कि हाल ही हुए बाबा सिद्दीकी हत्या केस के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज लुधियाना काउंटर इंटेलिजेंस के सहयोग से मुख्य को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लुधियाना के मुंडिया इलाके में अपने ससुराल के घर में छिपा हुआ था। मुंबई और लुधियाना के क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के बीच समन्वय के बाद, एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया, जिसके परिणामस्वरूप कुमार को पकड़ लिया गया और बाद में मुंबई के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *