• Sat. Oct 31st, 2026

Punjab: सुबह बैंक में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल

हाजीपुर 01 जुलाई 2025 : आज सुबह करीब 6 बजे हाजीपुर के कोऑपरेटिव बैंक में अचानक आग लग गई। इस कारण बैंक में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह बैंक की शाखा से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलती देख लोगों ने बैंक प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *