• Fri. Jul 31st, 2026

पंजाब सरकार ने शराब के कारोबार को लेकर उठाया बड़ा कदम

पंजाब 30 मई 2025 पंजाब सरकार ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा एक्शन लेते हुए अवैध शराब बनाने की एक बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दूसरे राज्यों में अवैध शराब बेचने वाले मॉड्यूल का भी खुलासा हुआ है, जो लंबे समय से एक्टिव था।

इस मामले को लेकर पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल चीमा आज सुबह 10 बजे पंजाब भवन में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, जिसमें वह कारोबारियों पर हुई कार्यवाही का खुलासा करेंगे।

बता दें कि पंजाब सरकार ने साफ संकेत दिया है कि राज्य में अवैध शराब कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed