• Mon. Aug 3rd, 2026

पंजाब शिक्षा विभाग का सख्त कदम, बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड

लुधियाना 25 मार्च 2025 पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से पंकज अंगी डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी (सै.सि.) फाजिल्का, पी.ई.एस. ग्रुप-ए को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण पंजाब सिविल सेवाएं (सजा और अपील) नियमांवाली 1970 के नियम 4 (1) अनुसार सरकारी सवाओं से तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है। संस्पेशन के दौरान उसका हेड क्वार्टर दफ्तर डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (सैकेंडरी) पंजाब नियुक्त किया जाता है। सस्पेंशन के दौरान अधिकारियों को नियमों अनुसार गुजारा भत्ता मिलेगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *