• Wed. Jul 1st, 2026

पंजाब: CM मान पैतृक गांव जाकर लोगों से की बड़ी अपील

संगरूर 03 अक्टूबर 2024 : मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे। स्वस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का गांव सतौज का यह पहला दौरा है। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए सतौज गांव की पंचायत के सर्वसम्मति से चुनाव को लेकर ग्रामीणों से बड़ी अपील भी की है।

उन्होंने कहा है कि अगर गांव के लोग सर्वसम्मति से सरपंच चुनेंगे तो इससे ग्रामीणों को काफी फायदा हो सकता है। सर्वसम्मति से उस व्यक्ति को सरपंच बनाया जाए जो गांव के लोगों के लिए काम करेगा, गांव के विकास के बारे में सोचेगा। इस बीच सीएम मान आम लोगों की तरह बिस्तर पर बैठे और लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अच्छे पंच-सरपंच चुने जाने चाहिए।

इस दौरान सीएम मान ने गांव वासियों से भाईचारा बनाने की भी अपील की गई है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें 200 से ज्यादा ऐसे गांवों के नाम मिले हैं, जहां सर्वसम्मति से पंच-सरपंच चुने गए हैं। सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायत को पंजाब सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिनसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीधा संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *