नवांशहर 19 जुलाई 2026 : सड़क हादसे में एक कार के अंसतुलित होकर पलटने का समाचार है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.एफ. टीम के इंचार्ज ए.एस.आई. प्रवीण कुमार ने बताया कि मौके से मिली जानकारी अनुसार जब एक स्विफट कार जिसे अमनदीप सिंह चला रहा था बलाचौर-रूपनगर नेशनल हाइवे पर गांव सुज्जोवाल पुल के सामने पहुंची तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया जिससे कार अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गया परन्तु कार में सवार एक युवती घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बलाचौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
Punjab : असंतुलित कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी, 1 युवती घायल
