• Sun. Aug 9th, 2026

पंजाब: कुछ घंटों में अंधे कत्ल का खुलासा, दोस्त गिरफ्तार, रिमांड पर

तरनतारन 12 मार्च 2025 : गत दिवस हरिके पतन नजदीक बू हवेलियां में एक युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। थाना हरिके पत्तन की पुलिस ने हत्या करने वाले दोस्त को वारदात में प्रयोग की गई किर्च सहित काबू करते हुए 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर जांच शुरू कर दी है। एस.पी. स्थानीय परविंदर कौर ने बताया कि गांव के पंचायत सदस्य कुलवंत सिंह पुत्र प्यारा सिंह के बेटे वरिंदर सिंह (34) का शव बू हवेलियां लिंक रोड से बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी को चंद घंटों में ही सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एस.पी. ने बताया कि वरिंदर कौर के साथ उसका दोस्त संदीप सिंह गत रविवार रात साथ में पार्टी कर रहे थे, इस दौरान दोनों ने शराब भी पी थी, जिसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बाद में संदीप सिंह ने तेजधार चाकू से रास्ते में वरिंदर सिंह की हत्या कर दी और शव को सुनसान जगह पर फैंक दिया। इस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी दोस्त संदीप सिंह को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया चाकू और वरिंदर सिंह का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी अपने साथ ले गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है तथा हत्या के पीछे के असल कारणों का पता लगाने के लिए उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed