• Wed. Apr 15th, 2026

पीएम मोदी ने फतेहगढ़ साहिब हादसे पर जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

पंजाब 15 अप्रैल 2026 श्री आनंदपुर साहिब के दर्शन करके लौट रही संगत की बस फतेहगढ़ साहिब में पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुए भयानक हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) ने ‘X’ पर हादसे पर दुख जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है, “पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुए हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”  

PunjabKesari

पूरा मामला

गौरतलब है कि आनंदपुर साहिब से तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही एक बस पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पलट गई, जिससे उसमें सवार 6 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, हादसे के समय बस में 35 से 40 श्रद्धालु सवार थे। बस में सवार श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब के मेन मजारी के रहने वाले थे और बैसाखी के मौके पर रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब में मत्था टेककर लौट रहे थे। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और बड़ी मुश्किल से श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में घायलों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना और मोरिंड के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *