• Thu. Oct 29th, 2026

Panipat Accident: तेज रफ्तार कार ने चाय पी रहे व्यक्ति की जान ली

पानीपत 23 जनवरी 2025 : शहर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर दिखा। इस हादसे में 46 साल के व्यक्ति को टक्कर मार कर घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी 

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जिले के गांव कसेरवा का रहने वाला सलीम करीब 20 साल से ट्रक चालक है। वह उत्तर प्रदेश से राजस्थान में ट्रक में माल भरकर ले जा रहा था। जब वह पानीपत के डाहर टोल प्लाजा पर अपना ट्रक खड़ा करके चाय पीने के लिए जा रहा था तो एक तेज रफ्तार क्रेटा कर ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्रेटा चालक ने सलीम को नजदीक लगते निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस कार चालक का नम्बर मिलने के बाद उसकी तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *