• Thu. Oct 29th, 2026

जालंधर में गुंडागर्दी का खुला खेल: फ्रूट मंडी के चेयरमैन के साथ हुई मारपीट

जालंधर 16 जनवरी 2025 : शहर में फ्रूट मंडी के चेयरमैन से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मकसूदां सब्जी मंडी में फ्रूट मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में चेयरमैन रछपाल सिंह बब्बू घायल हो गए जिनका सिविल अस्पताल में मैडीकल करवा कर थाना 1 की पुलिस को शिकायत दी गई है।

रछपाल सिंह बब्बू ने बताया कि वह अपनी दुकान के बाहर बैठे थे कि अचानक कुछ युवक उनसे बहस करने लगे और देखते ही देखते उनसे मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान उनके साथियों ने विरोध किया तो वह लोग वहां से भाग गए। सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। थाना एक की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *