• Fri. Jul 31st, 2026

माघी संक्रांति पर घर में मातम, महिला की दर्दनाक मौत!

गुरदासपुर 14 जनवरी 2025 माघी संक्रांति के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला की आज सुबह बटाला में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला बटाला के गुरदासपुर रोड का है और मृतका की पहचान दविंदर कौर (उम्र 60) निवासी शांति नगर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी और फरार हो गया, जबकि दविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वे जांच कर रहे हैं और इलाके की सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जा रहे हैं और अज्ञात वाहन तथा उसके चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed